MP में कानून व्यवस्था हो चुकी है चौपट, फेल है शिवराज सरकार: पूर्व मंत्री बाला बच्चन

4/1/2022 4:55:33 PM

भोपाल (प्रतुल पाराशर): भोपाल में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री बाला बच्चन (Congress leader Bala Bachchan) ने सुभाष यादव को याद किया।मध्य प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुभाष यादव (Subhash Yadav) को याद करते हुए पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन ने कहा कि वह हम सब के नेता थे। उन्होंने मध्यप्रदेश में कई पदों का निर्वहन करते हुए विकास की गंगा बहाई थी। बाला बच्चन (Bala Bachchan) ने कहा कि मैंने विधायक और मंत्री के रूप में सुभाष यादव के साथ कार्य किया था। आज हम उनका स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

फेल सरकार है शिवराज सरकार: बाला बच्चन   

कांग्रेस नेता बाला बच्चन ने शिवराज सरकार (Shivraj government) पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इंदौर से ग्वालियर तक कानून व्यवस्था फेल हो चुकी है। बाला बच्चन ने कहा कि  एसपी में शिवराज सरकार के शासन में हत्या, लूट, डकैती और अन्याय तेजी से बढ़ा है।  

बाला बच्चन ने आगे कहा कि वह मेरे साथ सातवीं लोकसभा में सदस्य थे। हम दोनों पहली दफा चुनकर आये थे। हम दोनों को सदन की कोई जानकारी नहीं थी। हम दोनों मिलकर कार्य किया। सुभाष यादव (Subhash Yadav) की सहकारिता में बहुत रुचि थी। वह प्रदेश अध्यक्ष रहे और उपमुख्यमंत्री बने। वह समाज सेवक थे। वह मुझसे मांगों को लेकर अक्सर मंत्रियों के पास जाने के लिए कहते थे। उस समय मांगो को लेकर तत्कालीन सीएम अर्जुन सिंह के पास जाया करते थे। समय अब बदल गया हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News