Punjab Kesari MP ads

पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान धनबाद में बोले- MP में तख्तापलट की कोई संभावना नहीं

Thursday, Dec 12, 2019-01:31 PM (IST)

धनबाद/भोपाल: झारखंड विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान धनबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश में सरकार का तख्तापटल की किसी भी संभावना से साफतौर पर इनकार कर दिया। कांग्रेस को सिर्फ तीन सीटें ही बीजेपी से ज्यादा मिली हैं। साथ ही शिवराज सिंह ने कहा कि हम चाहते तो मध्य प्रदेश में सरकार बना लेते, लेकिन हमने बहुमत का सम्मान किया।

राज्य की कमलनाथ सरकार की आलोचना करते हुए शिवराज ने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश में ढाई सीएम की सरकार है। कमलनाथ के साथ दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी है। ये सभी आपस में ही लड़ते रहते हैं। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने चुनाव में किया गया अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। प्रदेश में किसानों का कर्ज माफ भी नहीं हुआ और न ही युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया गया। इसके बाद भी वो दूसरे राज्यों में चुनाव के दौरान वैसे ही वादे कर रहे हैं। लोगों को इनकी झूठी बातों पर विश्वास नहीं करना चाहिए।

शिवराज सिंह चौहान ने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और सभी विपक्षी दल पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। वहां लगातार हिंदुओं के साथ ज्यादती हो रही है। उस देश के प्रधानमंत्री इमरान खान को अब हमारे देश में मानव अधिकार हनन की चिंता सता रही है। कांग्रेस भी इसी बयान को लेकर शोर मचा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का महागबंधन सभी भ्रष्टाचारी हैं। कांग्रेस हमेशा से ही धोखा देने वाली पार्टी रही है। चौधरी चरण सिंह को 6 महीने में, चंद्रशेखर को 4 महीने में, देवगौड़ा को 9 महीने में, गुजराल को उससे भी कम समय में चलता कर दिया। कुमारस्वामी तो जब तक मुख्यमंत्री रहे, रोते ही रहे। लोग इतने परेशान हुए कि उपचुनाव में 15 में 12 पर बीजेपी को जिता दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Related News