Chhattisgarh के नारायणपुर में IED Blast में 1 जवान शहीद, 2 घायल, नक्सलियों ने किया था प्लांट

3/14/2022 11:28:52 AM

नारायणपुर(सत्येंद्र): नारायणपुर जिले के सोनपुर इलाके में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया। ब्लास्ट की चपेट में आने से ITBP का एक जवान शहीद गया जबकि दो जवान बुरी तरह से घायल हो गए। नक्सलियों ने  जवानों के रूटीन गश्त के दौरान IED ब्लास्ट किया। घायल जवानों को जिला अस्पताल लाया गया।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर के सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ढोंडरीबेड़ा के बीच हो रहे सड़क निर्माण कार्य की सुरक्षा के लिए निकले ITBP  के 53 वीं बटालियन के जवानों को नक्सलियों ने अपना निशाना बनाया। नक्सलियों ने पहले से IED प्लांट किया था। ब्लास्ट की चपेट में आकर ITBP के एक ASI राजेंद्र सिंह हुए शहीद, एक हेड कांस्टेबल महेश बुरी तरह से घायल हो गए। घटना के बाद नारायणपुर SP सदानंद कुमार और नक्सल ऑपरेशन ASP वाय. अक्षय कुमार घटनास्थल पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News