खुशियां हुई मातम में तब्दील, शादी समारोह में गोली चलने से 1 की मौत 2 घायल

2/25/2019 2:51:17 PM

रतलाम: जिले में रविवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां बारात के दौरान एक 12 बोर की बंदूक से अचानक गोली चल गई, जिसमें एक बच्चे की मौके पर मौत हो गई और करीब दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पता लगाया जा रहा है कि आखिर गोली चली कैसे।



 

शादी समारोह मों अचानक चली गोली
दरअसल, रतलाम के जिला अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के पद पर पदस्थ रमेश सोलंकी के भांजे राजू की बारात निकल ही रही थी। बारात में दूल्हे का मौसेरे भाई दिनेश बोर की बंदूक लेकर पहुंचा था। उसके कंधे पर बंदूक टंगी हुई थी। रात करीब 12 बजे बारात में नाचते वक्त दिनेश की बंदूक से अचानक गोली चल गई।


 

अस्पताल ले जाते समय एक की मौत
गोली चलते ही बारात में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में सोलंकी का पुत्र 12 वर्षीय चिराग अन्य रिश्तेदार 14 वर्षीय सुमित और 25 वर्षीय हेमंत उर्फ राजेश गंभीर रुप से घायल हो गए। सुमित को पेट और हेमंत के हाथ में छर्रे लगे।आनन-फानन में घायलों को जावरा अस्पताल ले जाया गया। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में चिराग की मौके पर मौत हो गई। वही पुलिस पता लगा रही है कि आखिर घटना कैसे हुई।

 

 

suman

This news is suman