उपचुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, मंत्री सिलावट की मौजूदगी में 100 से ज्यादा कार्यकर्ता BJP में शामि

7/8/2020 12:56:07 PM

इंदौर(गौरव कंछल): मध्य प्रदेश आगामी दिनों में होने वाले 24 सीटों पर उपचुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। बहुत से कार्यकर्ता और नेता दलबदल कर रहे हैं। इसी क्रम में सांवेर विधानसभा क्षेत्र से 100 से अधिक कांग्रेसी नेता मंत्री तुलसी सिलावट की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। मंत्री तुलसी सिलावट के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सोनकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता ने सभी कांग्रेसी नेताओं को रेसीडेंसी कोठी पर बीजेपी की सदस्यता दिलाई।

मंत्री तुलसी सिलावट ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने पिछले सवा सालों में जनता के साथ छल किया है जिन वादों के साथ कांग्रेस सरकार प्रदेश में आई थी वह एक भी पूरा नहीं किया गया। किसानों के साथ हो या प्रदेश के युवाओं के साथ कांग्रेस सरकार ने केवल छल ही किया है। ना तो कर्ज माफी की और ना ही रोजगार के लिए कुछ इंतजाम किए जब भी इस बारे में सवाल किए जाते तो नकारात्मक जवाब ही मिलते थे।

मंत्री सिलावट ने कहा कि जब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस मामले में जवाब मांगा तो उन्हें कहा गया कि आप सड़कों पर आ सकते हैं। देश के पूर्व केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश के लोगों के विकास के लिए पूरी सरकार को ही सड़क पर उतार कर रख दिया। राज्य में आदिवासियों को विकास की आवश्यकता है बीजेपी इन्हें विकास के पथ पर आगे लेकर जाएगी। 

 

 

meena

This news is Edited By meena