एक साथ 11 पंचायत सचिवों को किया निलंबित, लापरवाही का बड़ा आरोप; प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई
Saturday, Nov 28, 2026-12:55 PM (IST)
एमपी डेस्कः मध्यपरदेश के झाबुआ जिले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां 11 ग्राम पंचायतों के सचिवों को निलंबित किया गया है। इन पर निर्माण कार्यों में धीमी प्रगति और गैरहाजिर रहने का आरोप लगा है। जिला पंचायत CEO जितेंद्रसिंह चौहान ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
इन 11 पंचायत सचिवों पर गिरी निलंबन की गाज
कैलाश प्रजापत, बोचका
जसवंत खड़िया, झकेला
अजमेर सिंह डावर, छापरी रनवासा
झितरा भूरिया, रसोड़ी
विकास डावर, भूराजवरा
मुकेश मकवाना, रजला
भारतसिंह राठौड़, झिरी
नानसिंह मोहनिया, दौलतपुरा
कैलाश भूरिया, पाडलघाटी
राजेंद्र रावत, उमरकोट
दरियावसिंह वसुनिया, धुरीखेड़ा

