मनचलों ने 11वीं की छात्रा से की छेड़छाड़, विरोध पर ब्लेड से किया हमला

12/18/2019 10:58:03 AM

दमोह: मध्यप्रदेश में मनचलों के हौंसले बुलंद हैं। स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला दमोह जिले के एक स्कूल का है। जहां 11 वीं की छात्रा से तीन मनचलों ने छेड़छाड़ की है। इतना ही नहीं विरोध करने पर उसपर ब्लेड से हमला कर दिया। गनिमत यह रही कि खून से लथपथ छात्रा जैसे तैसे स्कूल पहुंच गई। प्रिंसीपल ने बिना देरी किए वारदात की सूचना पुलिस व छात्रा के परिजनों को दी। लेकिन आरोप है कि पुलिस ने मामला दर्ज करने में काफी देरी कर दी।



जानकारी के अनुसार, दमोह जिले के हटा सिविल अस्पताल के पास तीन युवकों ने स्कूल जा रही छात्रा को रास्ते में रोक लिया। स्कूटी से उतरवाकर उसके साथ छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार किया। छात्रा के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके हाथों पर ब्लेड से वार किया।



शिकायत के बावजूद पुलिस ने मामला दर्ज करने में की देरी- प्रिंसीपल
वहीं स्कूल की प्रिंसीपल ने पुलिस पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। प्रिंसीपल के अनुसार, जैसे ही घायल छात्रा ने स्कूल आकर आपबीती सुनाई। स्कूल प्रशासन उसे हटा अस्पताल उपचार के लिए ले गया और तुरंत घटना की जानकारी पुलिस थाना में दी गई। लेकिन पुलिस ने शिकायत के बावजूद भी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने में काफी समय लगा दिया। पीड़िता को करीब दो घंटे तक थाने में बिठाकर रखा गया, जिसके बाद अज्ञात आरोपियों के नाम मामला दर्ज किया गया।

meena

This news is Edited By meena