दर्दनाक हादसा: खदान धसने से 12 आदिवासी महिलाएं दबीं, 2 की मौत, कई घायल

2/19/2020 3:44:35 PM

छतरपुर(राजेश चौरसिया): छतरपुर जिला मुख्यालय से 30 KM दूर पचेर घाट में खदान धसने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें दर्जनभर आदिवासी महिलाओं के दबने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर जेसीबी की मदद से बचाव और राहत कार्य शुरू किया। हादसे में 2 महिलाओं की मौत की पुष्टि हुई है। अन्य घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



जानकारी के अनुसार, टीकमगढ़ जिले के कुडीला थाना क्षेत्र के पचेर घाट पर मंदिर के पास बनी तलैया से कुछ आदिवासी महिलाएं मिट्टी निकाल रही है। इतने में खदान ढह गई और इसमें दर्जन भर महिलाएं दब गई। 

meena

This news is Edited By meena