14 ट्रेनें अब सीधे आएंगी सागर, यात्रियों को फायदा

8/8/2018 7:28:16 PM

सागर : कटनी स्टेशन के पहले मुड़वारा जंक्शन का काम लगभग पूरा हो चुका है। यहां कुछ विद्युतीकरण का काम किया जा रहा है। इसे अगस्त  के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। रेलवे प्रशासन अगले महीने से इस जंक्शन से ट्रेनों को पास करना शुरू कर देगा। इससे जबलपुर से सागर आने वाली ट्रेनें कटनी न होकर सीधी सागर स्टेशन की ओर आएंगी। मंडल ने अप-डाउन की 14 ट्रेनों को इस जंक्शन से पास करने की प्लानिंग कर ली है, जिनका संचालन सितंबर से शुरू कर दिया जाएगा। 

रेलवे प्रशासन 14 अप-डाउन यात्री ट्रेनों को स्थाई रूप से परिवर्तित मार्ग से कटनी साउथ (मुड़वारा) जंक्शन होकर चलाएगा। यह ट्रेनें अब कटनी स्टेशन पर नहीं जाएगी। इन ट्रेनों का कटनी मुड़वारा स्टेशन में ठहराव किया जाएगा। इससे जबलपुर जाने वाले यात्रियों के लिए समय और दूरी की बचत होगी। 

 

 

suman

This news is suman