MP में भीषण गर्मी से मचा हाहाकार, पानी के अभाव से 15 बंदरों की मौत

6/9/2019 10:49:47 AM

भोपाल: एमपी में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। पानी की कमी वन्य जीवों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। शनिवार को प्रदेश के देवास जिले में भीषण गर्मी के कारण 15 बंदरों की मौत का मामला प्रकाश में आया है। घटना बागली के जोशी बाबा वन्य रेंज की है। हालांकि वन अधिकारियों के अनुसार, बंदरों की मौत के पीछे किसी इन्फेक्शन की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
 

मिली जानकारी के अनुसार शव सड़ने भी लगे थे। वन अधिकारियों ने कई शवों को जलवा भी दिया। इस संबंध में जिला वन अधिकारी पीएन मिश्र ने कहा कि, शव सड़ रहे थे। हम एहतियातन सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं। कुछ शव जला दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि, पास के ही एक जल स्रोत पर बंदरों के दूसरे समूह का कब्जा था। जिसकी वजह से बंदरों का यह समूह पानी प्राप्त नहीं कर सका। नतीजतन इनकी मौत हो गई।   

सरकार ने की एडवाइजरी जारी
सरकार ने गर्मी के चलते एडवाइजरी भी जारी की है। ऐसे में घर के अंदर हवादार, ठंडे स्थान पर रहने, अति आवश्यक ना हो तो बाहरी गतिविधियां सुबह व शाम के समय ही करने, शारीरिक श्रम से जुड़ी गतिविधियों को दिन के अधिकतम तापमान वाले घंटों में नहीं करने, सफेद व हल्के रंग के पतले वस्त्रों का उपयोग करने, सर को टाइट कपड़े या टोपी से ढकने के साथ ही काले चश्मे का उपयोग करने की सलाह दी।

suman

This news is suman