मध्य प्रदेश SAS के 16 अफसरों को IAS अवार्ड, केंद्र ने जारी किया नोटिफिकेशन
Monday, Sep 08, 2025-05:41 PM (IST)

भोपाल (इजहार खान) : मध्य प्रदेश के राज्य प्रशासनिक सेवा के 16 प्रशासनिक अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रमोशन दिया गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय द्वारा 8 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन में वर्ष 2023 के लिए मध्य प्रदेश के जिन आठ अफसरों को यह अवार्ड दिया गया है। उनमें नारायण प्रसाद नामदेव, डॉक्टर कैलाश बुंदेला, नंदा भलावी खसरे, अनिल कुमार डामोर, सविता झानिया, सारिका भूरिया, कमल सोलंकी और जितेंद्र सिंह चौहान का नाम है। हालांकि इस आदेश के साथ ही यह भी शर्त जोड़ी गई है कि यह नियुक्तियां मध्य प्रदेश सरकार बनाम कमल नागर और अन्य संबंधित प्रकरणों में जबलपुर हाईकोर्ट के अंतिम निर्णय पर निर्भर करेगी।