Punjab Kesari MP ads

16 साल का रिकॉर्ड टूटा! MP बोर्ड 12वीं में 76.01% पास, अनुसूचित जाति क्षेत्रों का शानदार प्रदर्शन

Wednesday, Apr 15, 2026-02:15 PM (IST)

भोपाल : मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वयं परिणाम जारी करते हुए कहा कि शिक्षा क्षेत्र में सरकार के निरंतर नवाचार और छात्रहित योजनाओं का सकारात्मक असर दिख रहा है। इस वर्ष 10 वीं का कुल पास प्रतिशत 73.42% रहा, जबकि 12वीं में 76.01% छात्र-छात्राएं सफल हुए। यह 12वीं का परिणाम पिछले 16 वर्षों में सर्वश्रेष्ठ है। लड़कियों ने इस बार भी बेहतर प्रदर्शन किया।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि अनुसूचित जाति वाले क्षेत्रों और आदिवासी बाहुल्य जिलों के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। इन क्षेत्रों में बच्चों का उत्कृष्ट रिजल्ट स्पष्ट रूप से बताता है कि मोहन सरकार की शिक्षा को लेकर की जा रही योजनाएं धरातल पर सफल हो रही हैं और पिछड़े वर्गों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंच रही है।

खास बात यह रही कि शासकीय स्कूलों के छात्रों ने निजी स्कूलों से बेहतर परिणाम दिया। 10वीं में शासकीय स्कूलों का पास प्रतिशत 76.80% रहा, जो सरकार की धरातल पर की गई मेहनत को दर्शाता है। मोहन सरकार शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण और समावेशी बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। स्कूटी, साइकिल और लैपटॉप वितरण, मेधावी छात्र सम्मान योजना तथा सांदीपनी स्कूलों जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं ने छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाया है। इन प्रयासों से ड्रॉपआउट दर घटी है और शासकीय स्कूलों में नामांकन बढ़ रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News