प्यार में हैवान बना आशिक, शादी से इनकार किया तो लड़की को जिंदा जला दिया

4/4/2019 11:28:29 AM

विदिशा: जिले में मानवता को शर्मंसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़के ने लड़की को  केरोसिन डालकर निर्ममता से जिंदा जला डाला। परिजनों ने गंभीर हालत में लड़की को जिला अस्पताल लाया, जहां से उसे भोपाल रेफर किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार किशोरी 70 फीसदी जली हुई अवस्था में अस्पताल लाई गई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
 

यै है पूरा घटनाक्रम
हैदरगढ़ टीआई जयपाल इवनाती ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय एक लड़के का अपनी ही हमउम्र लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते वह मंगलवार की रात को लड़की के घर पहुंचा और उसने शादी का प्रस्ताव रखा। लेकिन लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसी से नाराज होकर बुधवार सुबह करीब 6 बजे वह फिर लड़की के घर पहुंचा। उस वक्त लड़की के माता-पिता खेत पर गए हुए थे। घर पर उसकी छोटी बहन थी। लड़के ने मौका देखकर लड़की के शरीर पर केरोसिन डाल दिया और आग लगा दी। लड़की 70 फीसदी जल गई थी।गं भीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल से भोपाल रेफर कर दिया गया है। मामले की जांच एसडीओपी करेंगे।

suman

This news is suman