स्वतंत्रता दिवस पर जेल विभाग की बड़ी सौगात, रिहा होंगे 186 कैदी

8/13/2019 3:02:18 PM

भोपाल: स्वतंत्रता दिवस पर जेल विभाग सालों से सजा काट रहे कैदियों को एक बड़ी सौगात देने जा रहा है। इस साल 15 अगस्त को प्रदेश की विभिन्न जेलों में सजा काट रहे 186 कैदियों को  रिहा किया जाएगा। जिसके लिए इस संबंध में सभी जिलों को आदेश दिए जा चुके हैं।



जानकारी के अनुसार, रिहा किया जाने वाले कैदियों में सबसे ज्यादा रिहाई ग्वालियर जेल से हो रही है, जिनमें 30 कैदी शामिल हैं। जेल से रिहा किए जाने वाले कैदी हत्या के अपराध में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। कम से 14 साल की सजा काट चुके और माफी की समय अवधि मिलाकर कुल 20 साल की सजा काट चुके कैदियों को जेल से रिहाई दी जा रही है। भोपाल से 12 कैदी रिहा होंगे।



जेल उप महानिरीक्षक संजय पांडे ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर इस साल प्रदेश की जेलों में बंद 186 कैदियों को सजा में छूट देकर उन्हें जेल से रिहाई दी जा रही है। इनमें चार महिला कैदी हैं और शेष सभी पुरुष कैदी हैं।

meena

This news is Edited By meena