19 साल के लड़के ने 54 साल की महिला को शादी का झांसा दे कर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

10/17/2022 12:33:38 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): महिला थाना इंदौर में एक महिला ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने पुलिस से फरियाद की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। महिला इंदौर के नेहरू नगर में रहने वाली पीड़िता तलाकशुदा है और उसका आरोप है कि 19 वर्षीय मंदसौर निवासी विकास धाकड़ नामक युवक ने शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाए और फिर मौके से फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

PunjabKesari

पलासिया स्थित महिला थाने पहुंची पीड़िता ने महिला पुलिस अधिकारी को अपनी आपबीती सुनाई। अधिकारी ने बताया कि 19 वर्षीय विकास धाकड़ को तलाश करने के लिए टीमों का गठन किया है। महिला पुलिस अधिकारी के अनुसार पीड़ित महिला इंदौर के ही एक इलाके से गुजर रही थी तभी आरोपी ने पचोर उसका पीछा किया और फिर बात करने की कोशिश की महिला के मना करने पर आरोपी उसके घर तक जा पहुंचा और फिर महिला को घर में धक्का देकर जा घुसा। महिला के लिखित कथनों के अनुसार आरोपी ने महिला के साथ जबरदस्ती की और उसकी अस्मत लूट ली। 50 से अधिक उम्र की इस महिला ने उस आरोपी को यह बुरा काम करने से रोका लेकिन आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर वहां से फरार हो गया।

PunjabKesari

पीड़ित महिला ने पुलिस को बयान में यह भी कहा कि आरोपी ने शादी का झांसा दिया और उसके लाख मना करने पर भी उसकी अस्मत से खिलवाड़ किया और फिर अपने गांव भाग गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News