1984 के सिक्ख विरोधी दंगे कांग्रेस पर काला दाग- केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल

12/5/2019 4:55:18 PM

देवास(एहतेशाम कुरैशी): मध्यप्रदेश के देवास जिले में एक मेगा फूड पार्क के शुभारभ्भ के लिए केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल पहुंची। उन्होंने वहां पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के 1984 सिक्ख विरोधी दंगों के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, '1984 के सिक्ख विरोधी दंगे राजीव गांधी के शासन काल में ही हुए हैं। उन्होंने महज 3 किलोमीटर की दूरी से आर्मी को नहीं बुलाया और सिक्खों को मरने दिया। 1984 का कत्लेआम कांग्रेस पर काला दाग है।'
 

PunjabKesari

राहुल गांधी पर बोला हमला
हरसिमरत कौर बादल ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि, 'जिन लोगों ने ये दंगे कराए थे उन्हें बचाकर मुख्यमंत्री के पद पर सजाया जा रहा है। अब कांग्रेसी खुद बोल रहे हैं। जो राहुल गांधी कहते थे कि इन दंगों में कांग्रेसियो का हाथ नहीं था, वो आज पूर्व प्रधानमंत्री बोल रहे हैं। सच्चाई को कोई छिपा नहीं सकता। मेरे ख्याल से गांधी परिवार को माफ़ी मांगनी चाहिए।

PunjabKesari

पीएम मोदी की तारीफ 
उन्होंने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि, मुझे पीएम मोदी के ऊपर मान है। उन्होंने 35 साल बाद इंसाफ दिलवाने के लिए एक SIT बनाई। SIT जांच में 35 साल बाद वो केस खुले और ऐसे सबूत मिले, कि सज्जन कुमार जैसे कांग्रेसी आज सलाखों के पिछे है।
 

PunjabKesari

क्या कहा था पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने...
पूर्व प्रधान मंत्री इंद्र कुमार गुजराल की 100वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि यदि उस समय तत्कालीन गृहमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव ने समय रहते IK गुजराल की सलाह मानी होती, तो 1984 में हुए दंगो को टाला जा सकता था।

PunjabKesari

दिग्विजय सिंह बोले- कांग्रेस पहले ही मांग चुकी है माफी 
वहीं दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के माफी मांगने के बयान पर कहा कि शायद उनको जानकारी नहीं है। इसके बारे में स्व. राजीव गांधी और सोनिया गाधी माफ़ी मांग चुके हैं। मनमोहन सिंह ने किस सन्दर्भ में कहा है, मुझे जानकारी नहीं है।

PunjabKesari

इस उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री हरसिमत कौर बादल के साथ मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और खेल मंत्री जीतू पटवारी और भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी पहुंचे थे। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Recommended News

Related News