2 बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, भाजपा नेता समेत 2 की मौत, 2 घायल

2/2/2019 3:47:53 PM

महू: मध्य प्रदेश में रफ्तार का कहर जारी है। जहां जिले के बड़गोंदा थाना क्षेत्र के गवली पलासिया के पास शुक्रवार देर रात 2 बाइक में टक्कर हो गई। जिसमें 4 लोग घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि घायलों में 1 की इलाज दौरान मौत हो गई।



जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब साढ़े 12 बजे गवली पलासिया स्थित एक कॉलेज के समीप हुई। एक बाइक पर भाजपा नेता महेश पाटीदार और उनका साथी था, तो दूसरी बाइक पर नानूराम और उनके साथ दो बच्चे जितेंद्र और पूजा थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों गाड़ियों की रफ्तार बहुत तेज थी। टक्कर के बाद नानूराम सिर के बल पड़ा था, वहीं पास में लहूलुहान बच्चे दर्द से कराह रहे थे। हादसे में नानूराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि महेश पाटीदार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। नानू के दो बच्चे और महेश के साथी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR