सीहोरा कोर्ट के बाहर दबंगों ने वकील को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

3/22/2021 8:00:34 PM

जबलपुर (विवेक तिवारी): सिहोरा कोर्ट के बाहर घर जाने के लिए निकले अधिवक्ता सूर्यभान सिंह को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। गोली वकील के पेट में लगी है। वकील को इलाज के लिए जबलपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस गोलीकांड से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

वकील सूर्यभान सिंह पिता उजयार सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी गनियारी कोर्ट का काम निपटाकर घर जाने के लिए बाहर निकला जैसे ही कोर्ट की बांउड्री बाल के बाहर होकर हरियाणा गैरेज के सामने पैदल पहुंचा उसी दौरान दो बाइक सवार बदमाशों ने वकील को गोली मार दी। दोनों काले रंग का गमछा मुंह में बांधे हुए थे।  

सिहोरा एसडीओपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि इंद्राना मझौली का रहने वाले सूर्यभान सिंह पर अज्ञात हमलावरों ने गोली दाग दी। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए पनागर क्षेत्र में कई जगह दबिश दी है। मझौली थाना क्षेत्र में सितंबर माह में विकास सिंह की जो हत्या हुई थी। इस हमले के तार उसी घटनाक्रम से जुड़े होने का अंदेशा है। पुलिस ने सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

shahil sharma

This news is Content Writer shahil sharma