कुआं धंसने से दबे थे 2 मज़दूर, 1 का शव बरामद

10/26/2018 4:51:16 PM

छतरपुर: खजुराहो के बमीठा थाना क्षेत्र के खररोहि में बीते गुरूवार कुआं धंसने से उसमें काम कर रहे दो मजदूर दब गए थे। पुलिस ने  24 घंटे बाद एक मजदूर की लाश को कुएं में से निकाल लिया है। किसान हरिचरण के खेत में कुएं की सतह को पक्का करने के लिए दो मजदूर काम कर रहे थे। जब वे कुएं में इंटे लगाने का काम कर रहे थे, तभी अचानक कुएं की जमीन धसकने से दोनो ही नीचे दब गए।
 

पुलिस प्रशासन और राहत कर्मचारियों द्वारा बचाव कार्य शुरु किया गया। 24 घंटे की कड़ी मशक्त के बाद शुक्रवार सुबह 4.30 बजे 19 वर्षीय विजेन्द्र निवासी खररोही का शव रेस्क्यू कर निकाल लिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं रामप्रसाद कुशवाहा की खोज अब भी जारी है।

 

suman

This news is suman