अन्य राज्यों से श्रमिकों की वापसी का सिलसिला जारी, अब तक स्पेशल ट्रेन से 2 लाख 15 हजार मजदूर पहुंचे MP

5/13/2020 11:22:29 AM

भोपाल(इजहार हसन खान): मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशानुसार अन्य प्रदेशों में फंसे श्रमिकों की वापसी का सिलसिला जारी है। अब तक करीब 2 लाख 15 हजार श्रमिक प्रदेश में वापस आ चुके हैं। आज तक गुजरात से एक लाख 5 हजार, राजस्थान से 45 हजार और महाराष्ट्र से 40 हजार श्रमिक वापस लाये गए हैं। इसके साथ ही गोवा, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, केरल, आन्ध्रप्रदेश एवं तेलंगाना से भी श्रमिक वापस लाये गए हैं। अपर मुख्य सचिव एवं प्रभारी स्टेट कंट्रोल रूम आई.सी.पी. केशरी ने जानकारी दी है कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में फंसे मध्यप्रदेश के करीब 60 हजार श्रमिकों को अब तक उनके गृह स्थान पहुंचाया जा चुका है।



15 ट्रेनों की और की गई मांग केशरी ने बताया है कि श्रमिकों को वापस लाने के लिए पहले 56 ट्रेन का रिक्विजिशन भेजा गया था, अब 15 ट्रेन का और भेजा जा रहा है। इस प्रकार कुल 71 ट्रेन की मांग की जा चुकी है। श्रमिकों को लेकर 10 मई को 6 ट्रेन विभिन्न स्थानों से आई थी। आज 11 मई को 10 ट्रेन मध्यप्रदेश आ रही हैं। इस प्रकार आज तक 40 ट्रेन श्रमिकों को लेकर मध्यप्रदेश आ जाएंगी। श्रमिकों को लेकर 12 मई को 8 से 10 ट्रेन आएंगी।



मोरवी गुजरात से 1400 श्रमिको को लेकर श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन हबीबगंज स्टेशन भोपाल पहुँची छतरपुर श्रमिको को लेकर ट्रेन 2 मध्य प्रदेश सरकार ने महाराष्ट्र से पैदल आ रहे श्रमिक, मजदूर भाइयों को मध्यप्रदेश महाराष्ट्र सीमा से उत्तर प्रदेश, राजस्थान की सीमा तक पहुंचाने के लिए बसों के प्रबंध किए। वर्तमान में कुल 375 बसों की व्यवस्था की गई। आवश्यकता पड़ने पर बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

meena

This news is Edited By meena