धार में बढ़े कोरोना के 2 नए मरीज, एक्टिव मामलों के साथ आंकड़ा हुआ 5

4/15/2020 7:06:19 PM

धार(गौरव ठाकुर): मध्य प्रदेश के धार जिले मेंं कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। एक ही दिन में दो लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना के मरीजो की कुल संख्या 5 हो गई है। जहां मोहन टाकीज क्षेत्र में पहले पॉजिटिव व्यक्ति अल्ताफ की पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव निकली है, जिसकी पुष्टि सीएमएचओ डॉ एस के सरल ने की। उक्त महिला आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है, जिनका स्वास्थ्य नियंत्रण में बताया गया है। महिला के पति अल्ताफ का अरविंदो अस्पताल में ईलाज चल रहा है, वहीं जिला अस्पताल में कार्यरत कर्मचारी इस्लाममुदिन निवासी गांधी कालोनी धार वह भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिले में बढ़ रहे मामलों को देखते हुए chmo सुरल ने लोगों से घर में रहकर सुरक्षित रहने की अपील की है।


वहीं राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रदेश के तीन जिलों में कम्यूनिटी ट्रांसमिशन जैसे हालात हो गए हैं। प्रदेश में वायरस संक्रमितों की संख्या 850 के ऊपर पहुंच गई है। दिल्ली से आई रिपोर्ट में इंदौर में एक दिन में 117 पॉजिटिव केस मिले हैं, जिन्हें मिलाकर इंदौर में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 544 पहुंच गया है। 

meena

This news is Edited By meena