हरियाणा में फंसे 24 दिव्यांग बच्चे पहुंचे MP, घर वापसी से पहले हुई स्क्रीनिंग

5/5/2020 10:44:39 AM

ग्वालियर(अंकुर जैन): वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन जारी है। इस दरमियान हरियाणा में फंसे मध्य प्रदेश के 24 दिव्यांग बच्चों को बस द्वारा ग्वालियर लाया गया। ये बच्चे हरियाणा के अलग अलग शहरों में फंसे थे। इन बच्चों को स्क्रिनिग के बाद स्कूल वैन से उनके गृहनगर रवाना किया जाएगा।

सोमवार शाम हरियाणा रोडवेज की बस 24 दिव्यांगों को लेकर ग्वालियर पहुंची। यहां यूनिवर्सिटी क्षेत्र स्थित सामाजिक संस्था अहसास के कार्यालय ले जाया गया। जहां उनकी स्क्रिनिग की गई और उन्हें भोजन कराया गया। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया है कि मध्य प्रदेश के 24 दिव्यांग हरियाणा के अलग अलग जिलों में फंसे थे। इन्हें ग्वालियर भेजा गया है। ये प्रदेश के अलग अलग 13 जिलों के रहने वाले हैं। जिन्हें स्क्रिनिग आदि के बाद उनके गृहनगर भेजा जाएगा। सभी को 5 स्कूल वैन की सहायता से रवाना किया जा रहा है।

meena

This news is Edited By meena