जबलपुर से कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व पार्षद समेत 250 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

4/10/2024 7:51:48 PM

जबलपुर (विवेक तिवारी): लोकसभा चुनाव से पहले अब जबलपुर से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जहां कांग्रेस के पूर्व पार्षद सहित 250 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। सभी कार्यकर्ताओं ने पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह और भाजपा लोकसभा प्रत्याशी आशीष दुबे की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने इस अवसर पर कहा भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा एवं प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं का अपने नेतृत्व और पार्टी की नीति से मोह भंग हो रहा है जिसका परिणाम है कि राजनीति के माध्यम से समाज सेवा करने के लिए उन्होंने राष्टवादी विचारधारा के साथ आने का फैसला लिया है। हम उन सभी का भाजपा में स्वागत करते हैं।

महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा भगवान श्रीराम के अस्तित्व को नकारने और अयोध्या में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा का विरोध करने एवं जबलपुर की जनता को ट्रिपल इंजन की सरकार मिले और तीव्र गति से जबलपुर का विकास हो इस वजह से मैंने कांग्रेस को छोड़ा था और उसी समय मेरे साथी कार्यकर्त्ताओं ने भी भाजपा में आने का मन बनाया था, और आज सभी ने पश्चिम क्षेत्र के विधायक और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

meena

This news is Content Writer meena