दरिंदगी की इंतहा, नशे में 28 वर्षीय युवक ने 70 साल की बुजुर्ग महिला से किया रेप

2/24/2021 12:18:09 PM

सिंगरौली(अनिल सिंह): मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घिनौनी वारदात को 28 वर्षीय युवक ने अंजाम दिया। बुजुर्ग महिला के ज्यादती के मामले के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है। आरोपी ने बुजुर्ग महिला के साथ नशे की हालत में दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सिंगरौली जिले के नवानगर थाना क्षेत्र में आने वाले एक गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया। 28 वर्षीय युवक राजेश साकेत नशे का आदी है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

meena

This news is Content Writer meena