सिवनी में धर्म परिवर्तन का दूसरा मामला आया सामने, आरोपी फरार

2/8/2021 12:34:12 PM

सिवनी (पवन डेहरिया): सिवनी जिले के आदेगांव में धर्मान्तरण का दूसरा मामला सामने आया है। अध्यादेश के आने के बाद मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के आदेगांव थाना क्षेत्र में ये दूसरा मामला आया है।

जानकारी के मुताबिक सिवनी जिले के आदेगांव थाना के तहत ग्राम सिमरिया में एक घर में हो रहे धर्मांतरण की सूचना मिलते ही आदेगांव थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचते ही धर्मांतरण कराने वाले चार ईसाई वहां से फरार हो गए।

पुलिस ने मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अध्यादेश 2020 की धारा 5 ,295 (क) के तहत मामला  दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गौरतलब है कि धर्मांतरण का ये खेल आदिवासी क्षेत्र में  करीब 1 साल से चल रहा था।

ईसाई मिशनरी ने भोले-भाले आदिवासियों को इलाज के पैसे का प्रलोभन देकर दबाव बनाकर कराया जाता है। धर्मांतरण सिवनी जिले का ये दूसरा मामला है। 1 महीने पहले ही सिवनी जिले के कुरई थाने में दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

shahil sharma

This news is Content Writer shahil sharma