20 हजार के नकली नोटों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

11/23/2018 11:18:27 AM

महू: जहां एक तरफ चुनावी माहौल गरमाया हुआ है वहीं दूसरी तरफ जिले में गैरकानूनी गतिविधियां भी जोरों पर है। क्योंकि आचार सहिंता के चलते शहर में पुलिस अपना काम सतर्कता से कर रही है यही वजह है कि नकली नोटों के साथ पुलिस 3 युवकों को पकड़ने में कामयाब हुई है।

जानकारी के अनुसार, बड़गोंदा पुलिस को मुखबिर से खबर मिली थी कि कोदरिया क्षेत्र में 3 लोग नकली नोट चलाने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने कोदरिया चौराहे पर खड़े लालू उर्फ अब्दुल वहाब निवासी महू, निहाल पिता सीमाब निवासी उज्जैन और आशिंक पिता अजीज निवासी गांगलिया खेड़ी को पकड़ा जिनके पास सौ-सौ के नोट की दो गड्डिया बरामद की। पकड़े गए जांच में सभी नोट नकली पाए गए। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
 

 

 

 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR