दुराचार के 3 मामले हुए दर्ज, शहडोल बना अपराध का गढ़

11/21/2018 2:08:29 PM

शहडोल: "बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं" का नारा लगाने वाली बीजेपी की सरकार के राज में लड़कियों की आबरु सुरक्षित नजर नहीं आ रहीं। आए दिन महिलाओं के साथ छेड़खानी,दुराचार,उत्पीड़न के मामलें देखने को मिल रहे हैं। शहडोल तो जैसे अपराध का गढ़ बन गया हो। यहां एक साथ दुराचार के 3 मामलें सामने आए।



पहली घटना बुढार थाना क्षेत्र की सामने आई है जहां कोचिंग करने गई एक छात्रा पर राजभान द्वारा जबरदस्ती करने का आरोप है। शिकायतनुसार लड़की जैसे ही कोचिंग क्लास से बाहर निकली तभी दोषी राजभान ने जबरन उसका हाथ पकडा और इज्जत लूटने की कोशिश की। छात्रा द्वारा विरोध करने पर दोषी छात्रा के बाल पकड़कर खींचने लगा और लड़की के सिर पर पत्थर मारकर नाली मे धक्का दे दिया। जिससे छात्रा के हाथ और सिर पर गम्भीर चोटे आई। लड़की को अस्पताल में दाखिल कराया गया। मौका-ए-वारदात से फरार राजभान की पुलिस तलाश कर रही है।



दूसरी घटना धनपुरी थाना क्षेत्र की है। जहां एक मासूम के माता-पिता रोज की तरह मजदूरी करने चले गए ,तभी मौके का फायदा उठाते हुए पड़ोस मे रहने वाला 61 वर्षीय इक्की बब्बू  मासूम की इज्जत लूटने की नियत से अपने घर ले गया और कमरे मे बंद करके जबरदस्ती करने लगा। लेकिन समय रह्ते मासूम ने मदद की गुहार लगाई। तभी पड़ोस मे रहने वाले लागों ने बच्ची को बचा लिया। परिजनों ने मामले की शिकायत धनपुरी थाना में की। जिसके आधार पर पुलिस ने वृद्ध के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।



तीसरी घटना भी धनपुरी के संग्राम सिंह दफाई की है। जहां पड़ोस मे रहने वाले तिर्थ प्रसाद ने 16 वर्षीय नाबालिग को शादी का झांसा देकर पिछ्ले एक वर्ष से शारिरीक शोषण किया और जब शादी करने की बारी आई तो मना कर दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में की। जिसके आधार पर पुलिस ने तिर्थ के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR