बारिश ने मचाई तबाही, कच्चा मकान ढहने से महिला समेत 2 बच्चों की मौत

8/29/2020 3:35:28 PM

छिंदवाड़ा(साहुल सिंह): छिंदवाड़ा में भारी बारिश से एक कच्चा मकान ढहने से एक महिला समेत दो बच्चों की मौत हो गई। हादसा जिले की परासिया तहसील में चांदामेटा पुरानी बस्ती में हुआ। जहां बारिश के चलते कच्चा मकान ढह गया जिसके मलबे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जहां मकान में दबी महिला और बच्चों को बाहर निकालकर उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


बता दें कि छिंदवाड़ा में पिछले 48 घंटों में तेज बारिश हो रही है। जिससे आम लोगों की परेशानिया बढ़ती जा रही हैं। बारिश से बस्ती के और भी कई घरों में पानी भर गया है, जबकि कई जगहों पर जलभराव की स्थिति होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई मकानों को प्रशासन ने एहतियातन खाली करा दिया है।

meena

This news is meena