छतरपुर में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 3 की मौत, CM मोहन ने मृतकों और घायलों के लिए किया आर्थिक सहायता का ऐलान

2/5/2024 11:48:04 AM

छतरपुर(राजेश चौरसिया): मध्य प्रदेश के छतरपुर में देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां राईपुरा घाटी में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 8 से 10 लोग घायल हुए हैं। किशनगढ़ थाना प्रभारी राजकुमार तिवारी अपनी टीम के साथ मौक़े पर पहुंचे। पुलिस बल की मदद से घायलों को बिजावर अस्पताल पहुंचाया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के लिए गहन शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए और गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता एवं घायलों के समुचित उपचार की व्‍यवस्‍था करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'X' पर छतरपुर जिले के राईपुराघाटी में ट्रैक्टर पलटने से 3 अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। CM ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। CM ने जिला प्रशासन को दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए और गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता और घायलों के समुचित उपचार की व्‍यवस्‍था करने के निर्देश दिए हैं।

meena

This news is Content Writer meena