Punjab Kesari MP ads

सीहोर में तेज रफ्तार डंपर के नीचे दबे तीन लोग, क्रेन और जेसीबी की मदद से निकाला गया एक शव

Wednesday, Nov 27, 2024-01:27 PM (IST)

सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में आने वाले आष्टा में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है,आपको बता दें की तेज रफ्तार डंपर नाले में गिर गया और दो बाइक सवार और एक पिकअप चालक डंपर के नीचे दब गए। तत्काल मौके पर क्रेन और जेसीबी को बुलाया गया और एक व्यक्ति का शव डंपर के नीचे निकाला  गया है। अभी बाकी के दोनों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है, डंपर चालक को सिविल अस्पताल भेजा गया है यहां से उसे उपचार देने के बाद रेफर कर दिया गया है। 

PunjabKesariप्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार सुबह इंदौर - भोपाल मार्ग की है। यहां पर डंपर की चपेट में दो बाइक सवार और एक पिकअप चालक आ गया, इस हादसे के बाद से मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों और पिकअप चालक के दबे होने की आशंका थी। आष्टा पुलिस मौके पर पहुंच गई और तत्काल जेसीबी और क्रेन को बुलाया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News