Punjab Kesari MP ads

घर से स्कूल गए 3 भाई बहन हुए लापता, मचा हड़कंप

Thursday, Sep 12, 2019-02:54 PM (IST)

ग्वालियर: ग्वालियर जिले के महाराजपुर में तीन सगे भाई-बहनों के लापता होने से शहर में हड़कंप मचा हुआ है। तीनों बच्चे घर से स्कूल के लिए निकले थे लेकिन घर वापस नहीं लौटे। तीनों लापता बच्चों की उम्र 8, 14 और 11 वर्ष है। पुलिस गुमशुदा बच्चों की तलाश में जुट गई है।

PunjabKesari

बुधवार को प्रेम नारायण ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनके तीन बच्चे आर्यन 8, वैशाली 11 और वैष्णवी 14 साल घर से स्कूल के लिए गए थे लेकिन लौटकर नहीं आए। वैशाली आठवीं में पढ़ती है, वहीं वैष्णवी नौवीं कक्षा की छात्रा है। स्कूल में भी पूछताछ की लेकिन स्कूल प्रशासन का कहना है कि बच्चे स्कूल ही नहीं आए।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्वालियर पुलिस ने तीनों लापता बच्चों की तस्वीरें भी जारी कर दी है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि लापता बच्चे जहां भी दिखे, तत्काल पुलिस को सूचित किया जाए।

PunjabKesari
 

पुलिस ने बताया कि, हमने शहर के 7 अलग-अलग इलाकों में सीसीटीवी फुटेज की जांच की है। बच्चों को रेलवे स्टेशन के पास देखा गया है. देखा जा रहा है कि बच्चे अपनी इच्छा से वहां खड़े हैं. लेकिन इस संबंध में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है, जब तक बच्चे मिल न जाएं।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News