थाना में फूटा कोरोना बम, एक साथ 30 कांस्टेबल निकले पॉजिटिव

9/2/2020 1:22:25 PM

मंडला(अरविंद सोनी): मंडला जिले में कोरोना का बड़ा धमाका हुआ है। जिले में एक साथ 58 मरीजों कि रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। खास बात यह कि इनमें से अकेले बिछिया थाने में 30 कांस्टेबल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इतनी संख्या में कोरोना मरीज सामने आने से जिले में हड़कंप की स्थिति है।



बता दें कि कुछ दिनों पहले थाने मे पहला पॉजिटिव मरीज पाया गया था। जिसके बाद आज एक साथ 30 कांस्टेबल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या हो चुकी है। वही एक्टिव मरीजों की संख्या 139 हो चुकी हैं। इनमें से 118 लोग स्वस्थ होकर घर वापसी कर चुके हैं।

meena

This news is meena