सिंगरौली में यात्री बस पलटने से 35 लोग घायल, सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया

3/2/2022 2:13:35 PM

सिंगरौली (अनिल सिंह): देवसर के पास सीधी से चलकर सिंगरौली जाने वाली यात्री बस देवसर के पहले से चौराडाढ़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। जिनमें करीब 35 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। जिनको इलाज के लिए देवसर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं चार लोगों की हालत गंभीर होने के कारण दो को रीवा रेफर किया गया है। जबकि दो को सिंगरौली के एक बैढ़न के ट्रामा सेंटर में रेफर किया गया है। 

35 यात्री घायल 

सिंगरौली एएसपी अनिल सोनकर ने बताया कि हादसे की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस बल भेजा गया। उसके बाद बस में दबे सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया गया और सभी को इलाज लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएसपी के मुताबिक बस सीधी से चलकर सिंगरौली जा रही थी। द्विवेदी ट्रैवल्स की बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। जिसमें किसी भी यात्री की मौत नहीं हुई है। 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh