38 दिन से लापता बच्चे मिले इस हालत में, जानकर चौंक जाएंगे

6/10/2018 1:02:19 PM

मध्यप्रदेश: मप्र के बड़वानी जिले में काफी दिनों से लापता दो बच्चों के कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार ये बच्चे 2 मई से लापता थे। नागलवाड़ी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले जंगल से कुछ लोग गुजर रहे थे, तो उनकी नजर कंकालों पर पड़ी। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौक पर पहुंची, दोनों कंकाल का DNA सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है।

दोनों मृतक नागलवाड़ी थाना क्षेत्र में कमोदवाड़ा गांव के रहने वाले सगे भाई थे। मृतकों में सचिन की उम्र 13 साल और जितेंद्र की उम्र 7 साल थी। ASP के अनुसार दोनों करीब सवा महीने पहले भीलट देव के दर्शन करने के लिए गए थे और जंगल में रास्ता भटक गए थे। पुलिस ने बताया कि DNA जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा कि दोनों बच्चों के साथ क्या हुआ था। नागलवाड़ी पुलिस ने मामला में विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

suman

This news is suman