पंजाब से नकली नोट लाकर इंदौर में खपाने पहुंचे 4 आरोपी गिरफ्तार, 28 हजार के नकली नोट बरामद

3/4/2023 4:17:17 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र में नकली नोटों का मामला सामने आया है। दरअसल, विदिशा से आए कुछ युवक यहां शराब की दुकान पर नकली नोट चलाने की कोशिश कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 28000 रुपए के नकली नोट बरामद हुए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

दरअसल इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, विदिशा से आए कुछ युवक नकली नोट शराब की दुकान पर चलाने की कोशिश  कर रहे हैं। मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और वहां से  चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि, वह नकली नोट की खेप पंजाब के लुधियाना शहर से लेकर आए थे। इन नोटों को बाजार जल्द खपाने के लिए वह शराब की दुकान पर गए थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें नोट बाजार में चलाने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 28000 के नकली नोट भी बरामद किये हैं।

विदिशा से इंदौर आए चार आरोपियों के नाम  संदीप सिंह पंजाबी निवासी बीना जिला सागर, मनिंदर सिंह खरबंदा निवासी विदिशा, विकास शर्मा निवासी विदिशा व राहुल लोधी विदिशा शामिल है। चारों आरोपी सफेद रंग की कार से आए थे। पुलिस ने कार भी जब्त की है। पुलिस अब चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगे की रिमांड लेगी और पूछताछ करेगी कि इनके गिरोह में और कितने लोग कब से  काम कर रहे हैं। साथ ही अब तक कितने नकली नोट बाजारों में खपा चुके हैं। 

meena

This news is Content Writer meena