नाबालिग को किडनैप कर दुष्कर्म करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, बिलासपुर में छिपे थे आरोपी

7/18/2022 7:53:54 PM

कोरबा (इमरान मल्लिक): कोरबा में नाबालिग किशोरी को किडनैप करके उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी और उसके 4 सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दरअसल, 12 जुलाई 2022 को प्रर्थिया थाना कोतवाली में किशोरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 4 जुलाई 2022 को वह अपने चाचा के लड़के के साथ घूमने जा रही थी कि राता खार बाईपास रोड कब्रिस्तान के आगे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे किडनैप कर लिया। वह उसे अपने साथ गाड़ी में बिठाकर बरहमपुर के आगे जंगल में ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किए है।

PunjabKesari

किशोरी की रिपोर्ट के आधार पर थाना कोतवाली कोरबा में अपराध दर्ज किया गया। कोतवाली पुलिस एवम् साइबर टीम कोरबा द्वारा आरोपियों की पतासाजी कर रही थी। पुलिस के सामने अज्ञात आरोपियों को पकड़ना एक बड़ी चुनौती थी। क्योंकि किशोरी ने आरोपी युवकों को पहले कभी नहीं देखा था। इसलिए उनकी पतासाजी करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। cctv कैमरा की बारीकी से पड़ताल करने पर पुलिस को एक फ़ुटेज में एक आरोपी की तस्वीर दिखाई दी, इसी सहारे अन्य आरोपी की जानकारी प्राप्त हुई। कोतवाली पुलिस टीम एवं साइबर टीम के संयुक्त प्रयास से आरोपियों की बिलासपुर में छुपे रहने कि जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम द्वारा तत्काल बिलासपुर जाकर चारों आरोपियों को बिलासपुर से पकड़े। चारों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

PunjabKesari

नाम आरोपी
1. आशीष कुमार पिता लव कुमार, उम्र - 26  वर्ष, निवासी - मिशन रोड कोरबा
साहिल सागर पिता स्व. सुनील सागर, उम्र - 22 वर्ष, निवासी रामसागर पारा कोरबा
दीपेश प्रजापति पिता नारायण प्रजापति, उम्र 19 वर्ष, निवासी राता खार कोरबा
रवि सिंह पिता बलदेव सिंह, उम्र 19 वर्ष, निवासी मिशन रोड कोरबा


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News