गांजे का ग्राहक बनकर पहुंचा क्राइम ब्रांच का जवान और कर दिया बड़े गिरोह का खुलासा

4/3/2021 7:47:15 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): प्रदेश में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत इंदौर क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता मिली है। जहां पुलिस ने एक महिला सहित चार आरोपियों को गांजा तस्करी करने के मामले में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से कुल 52 किलो गांजा बरामद किया है जिसकी कीमत लगभग पांच लाख से अधिक बताई जा रही है।

PunjabKesari

दरअसल, इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिल रही थी कि लंबे समय से एक महिला गिरोह चलाकर गांजा तस्करी की सप्लाई का काम कर रही है। सूचना पर पुलिस के जवान को ग्राहक बनाकर जाल बिछाया और मौके से महिला सहित चार अन्य आरोपियों को गिरफ्त में लिया। आरोपियों के पास से कुल 52 किलो गांजा बरामद किया है जिसकी कीमत पांच लाख से अधिक की बताई जा रही है। पकड़ी गई आरोपी महिला सपना अपने साथी विक्रम के साथ मिलकर गांजा तस्करी का काम करती थी। वही गिरोह में शामिल सिद्धू, सुजान, रेहान ग्राहक ढूंढने का काम करते थी। वहीं आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे राजस्थान सीमा से गांजा लाकर इंदौर में सप्लाई करते थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय पेश कर रिमांड पर लिया है। पूछताछ में कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। आरोपियों से एक बाइक व एक चारपहिया वाहन भी बरामद किया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News