5 करोड़ के 44 चार पहिया वाहनों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे किया गिरोह का पर्दाफाश

6/25/2021 3:45:51 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर की महू थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने चार पहिया वाहन किराये पर लेने व गिरवी रखने वाले गिरोह का पर्दाफ़ाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे 5 करोड़ कीमत की 44 चार पहिया वाहन बरामद किये है। वही अब पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ कर रही है।

इंदौर के समीप महू थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर चार पहिया वाहन किराये लेने व गिरवी रखने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। दरअसल महू पुलिस को कई लोगों ने शिकायत की थी देवेंद्र ठाकुर नमक युवक उनसे उनकी चार पहिया वाहन किराये पर ले गया था। कुछ महीने तो उसने किराया बराबर दिया लेकिन उसके बाद से किराया देना बंद कर दिया और अब गाडी भी नहीं दे रहा है। शिकायत को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए एक पुलिस की टीम तैयार की और देवेंद्र ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चौकाने वाली बात कही यह सुनकर पुलिस के कान खड़े हो गए। 



आरोपी देवेंद्र ने पूछताछ में बताया कि वो अस्पताल के क्षेत्रों में चार पहिया वाहनों की तलाश करता है और फिर वाहन मालिक को ज्यादा पैसों का लालच देकर फर्जी एग्रीमेंट कर उनकी गाड़ी किराये पर ले लेता है। उसके बाद आरोपी कुछ महीने तो किराया देता है उसके बाद किराया देना बंद कर देता है और गाड़ी के फर्जी दस्तावेज बनाकर उसे बेच देता था। इस काम का मुख्य सरगना देवेंद्र ठाकुर था और उसके साथ तीन और आरोपी श्याम, दीपक और रितेश थे जो इसके काम में इसकी मदद करते थे चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही इनके कब्जे से 44 अलग अलग कंपनी की चार पहिया वाहन बरामद किए है जिनकी बाजार में कीमत 5 करोड़ रूपए बताई जा रही है। 

अब पुलिस पकड़े गए आरोपियों से अन्य वारदातों और गिरोह के अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है। साथ इस गिरोह का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को एसपी ने बधाई दी और 10 हजार रूपए का इनाम दिया है।

meena

This news is Content Writer meena