कोंडागांव के डढीया डैम में डूबने से आत्मानंद स्कूल के 4 बच्चों की मौत, शव बरामद

7/29/2022 6:38:53 PM

कोंडागांव(नीरज उईके) : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में ग्राम पंचायत बफना में बड़ा हादसा हो गया। जहां स्वामी आत्मानंद स्कूल कोंडागांव में अध्ययनरत 9 बच्चे शुक्रवार को ग्राम बफना से होकर बहने वाली डढीया डेम में घूमने गए थे। इस दौरान 4 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस और गोताखोर की रेस्क्यू टीम ने चारों बच्चों के शव बरामद कर लिए हैं। मृतकों में 3 बच्चे केशकाल के और 1 कोंडागांव का है। सभी स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम विद्यालय कोडागांव के बताए जा रहे हैं। 

meena

This news is Content Writer meena