माचागोरा डैम में नहाने गए 4 बच्चों की डूबने से मौत, CM शिवराज ने जताया शोक, आर्थिक सहायता का किया ऐलान

5/5/2022 1:02:00 PM

छिंदवाड़ा(साहुल सिंह): छिंदवाड़ा के चौरई माचागोरा डैम में नहाने गए चार मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई।  बताया जा रहा है कि सभी बच्चे समीप के गांव के ही रहने वाले है। दोपहर में खेत पर खेलते हुए सभी माचागोरा डैम में नहाने के लिए पहुंचे और नहाते नहाते गहरे खोह में समा गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लोगों ने बचाने की कोशिश की परंतु एक एक करके बच्चे डूबते चले गए। डूबने वाले बच्चों में एक लड़का और तीन लड़कियां बताई जा रही हैं।

जानकारी के मुताबिक बच्चों को डूबते देखते देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी जब तक पुलिस पहुंचती तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मृतकों की पहचान सृष्टि पिता संजय मसराम 7 साल (लड़की), प्राची पिता बसंत उईके 9 साल(लड़की),प्रिया पिता बसंत उईके 11 साल (लड़की)शेखर पिता घनश्याम तेकाम 10 साल (लड़का) के रुप में हुई है।

meena

This news is Content Writer meena