तालाब में डूबने से 4 मासूमों की दर्दनाक मौत

8/18/2018 12:21:01 PM

रीवा : जिले निगरी चौकी में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां निवास के गम्भीरा तालाब में डूबने से 4 बच्चों की मौत हो गई। इनमें 3 एक ही परिवार के सदस्‍य हैं। चौकी प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि घटना लगभग शुक्रवावा 3 बजे की है। कुशवाहा परिवार के 3 बच्चों की इसमें मौत हो गई। इनमें विजेन्द्र कुशवाहा उम्र 7 वर्ष ,जितेन्द्र कुशवाहा उम्र 6 वर्ष, किशन कुशवाहा उम्र 5 वर्ष पिता इन्द्रलाल कुशवाहा शामिल हैं।

चौथा बच्चा सुन्दर साहू पिता लल्लू साहू उम्र 8 वर्ष है। ये सब घर से दोपहर में निकले थे और गम्भीरा तलाब मे नहाने गए थे। जब चारों बच्चे डूबने लगे तो पास के ही मंदिर मे पूजा कर रही महिला ने देख शोर मचाया। लोग आते तब तक तालाब के पानी में डूबकर चारों बच्चों की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणो ने पुलिस चौकी निवास में जाकर जानकारी दी। इसके बाद चौकी प्रभारी ने बच्‍चों को पानी से निकलवा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निवास 108 वाहन से भेजा। जहां बच्‍चों को मृत घोषित कर दिया गया। क्षेत्र मे खबर लगते ही मातम छा गया।

 

suman

This news is suman