कांग्रेस की चौथी लिस्ट में 4 महिलाओं को मिला मौका, दो उम्मीदवारों का टिकट कटा

11/8/2018 11:25:34 AM

भोपाल: कांग्रेस ने दिवाली के शुभ अवसर पर अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची 29 लोगों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही कांग्रेस के कुल प्रत्याशियों की संख्या 214 हो गई है। इस सूची में पार्टी दो फेरबदल किए हैं। 

  • बुरहानपुर से हामिद काजी का टिकट काटकर रविंद्र महाजन मौका दिया है।
  • सिरोंज से अशोक त्यागी का टिकट काटकर मसर्रत शाहिद को मौका दिया है।

वहीं पार्टी ने इस लिस्ट में चार महिला प्रत्याशियों को भी मौका दिया है।

  • इंदौर-1 विधानसभा से प्रीति अग्निहोत्री को मौका दिया गया है।

  • रतलाम शहर विधानसभा से प्रेमलता दवे को मौका दिया गया है।


     
  • पंधाना विधानसभा से छाया मोर को प्रत्याशी बनाया गया है।


     
  • पानसेमल विधानसभा से चंद्रभागा किराड़े को मौका दिया गया है।


     

Vikas kumar

This news is Vikas kumar