Punjab Kesari MP ads

MP के शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! हाईकोर्ट ने अभी-अभी जारी किया अहम आदेश

Tuesday, Oct 13, 2026-05:55 PM (IST)

भोपालः मध्यप्रदेश के हजारों शिक्षकों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। जी हां यहां राज्य के 45 हजार शिक्षकों का प्रमोशन होगा। इसके लिए जबलपुर हाईकोर्ट ने एक बड़ा आदेश दिया है। वर्ष 2001 से पहले नियुक्त किए गए शिक्षाकर्मियों के प्रमोशन में TET परीक्षा बाधा नहीं बनेगी।

दरअसल, प्रदेश के 19 शिक्षकों ने प्रमोशन को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दर्ज की थी। जिस पर सुनवाई करते हुए यह अहम फैसला लिया गया है। इस आदेश से मुख्य रूप से वर्ष 1997 से 1999 के बीच नियुक्त हुए शिक्षकों को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। अदालत ने मामले में राज्य सरकार को निर्देश दिए हैं कि वह इस पर विचार कर आगामी 60 दिनों के भीतर उचित निर्णय ले।

गौरतलब है कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक फैसले में प्रमोशन के लिए टीईटी को अनिवार्य बताया था, लेकिन हाईकोर्ट के इस आदेश से पुराने शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News