रिटायर्ड अपर कलेक्टर के घर चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

8/5/2022 5:57:36 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर में रिटायर्ड अपर कलेक्टर के घर बीते दिनों चोरी की घटना को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चोरी की घटना को अंजाम देते समय घर से बंदूक भी चोरी कर ले गए थे। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

इंदौर की लसूड़िया थाना पुलिस ने चोरी करने के अपराध में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी 5 आरोपी इंदौर के रहने वाले हैं जिन्होंने बीते दिनों महालक्ष्मी नगर में रहने वाले रिटायर्ड अपर कलेक्टर के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। तब से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। आरोपियों से अब चोरी का माल भी जब्त होना बाकी है। वहीं अन्य क्षेत्र में जो चोरी की घटना हुई है। उस संबंध में भी पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।

meena

This news is Content Writer meena