इंदौर में नकली नोट चलाते पकड़ाए हरियाणा के 5 आरोपी, पुलिस जांच में जुटी

11/24/2020 8:33:47 PM

इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर शिप्रा थाना पुलिस ने नकली नोट चलाने वाले गिरोह के 5 आरोपियो को पुलिस ने अरेस्ट किया है। आरोपियं से पुलिस ने 12 हजार रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं।



दरअसल पूरा मामला इंदौर के शिप्रा थाना क्षेत्र का है। जहां शिप्रा पुलिस ने टोल नाके पर 200 का नकली नोट चलाने की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी कर 5 लोगों को अपनी गिरफ्त में लिया है सभी आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं। पुलिस ने गिरोह के कब्जे से एक कार व 12 हजार से अधिक के नकली नोट बरामद किए हैं। शिप्रा पुलिस को सूचना मिली थी कि ओमकारेश्वर से देवास जा रहे एक कार में 5 लोग नकली नोट लेकर जा रहे हैं। जब आरोपियों ने नकली नोट टोल टेक्स पर चलाने की कोशिश की, तो टोल कर्मचारियों को संदेह हुआ। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 12 हजार के नोट बरामद हुए। बरामद किए गए सभी नोट नकली हैं। फिलहाल में शिप्रा पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है, की नकली नोट कहां से लाये और गिरोह में कितने लोग हैं। पूछताछ के बाद नकली नोट चलाने वाले एक बड़े गिरोह का पुलिस खुलासा कर सकती है।

Vikas Tiwari

This news is Vikas Tiwari