दंतेवाड़ा में 5 और 2 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर, पुलिस सर्चिंग के दौरान हुई थी मुठभेड़

3/15/2022 7:13:23 PM

दंतेवाड़ा: नक्सलियों के चल रहे टीसीओसी महीने में भी पुलिस इन दिनों पूरे बस्तर संभाग में नक्सलियों को बैकफुट पर धकेलकर रही है। मुठभेड़ में दो इनामी महिला ढेर हुई है। पुलिस ने दोनों महिला नक्सलियों का शव बरामद किया है। दंतेवाड़ा-सुकमा के सीमावर्ती क्षेत्र गोरली-मुथेली जंगल में माओवादियों एवं सुरक्षा बल के बीच मुठभेड़ हुई। एक घंटे चली मुठभेड़ के बाद जंगलों की आड़ लेकर भाग कुछ नक्सली वहां से भाग निकले।

5 और 2 लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार   

घटनास्थल की सर्चिंग के दरमियान दो महिला माओवादी का शव बरामद किया गया। जिनकी शिनाख्त पेड़ारास एलओएस कमांडर मंजुला पूनेम जिस पर 5 लाख का इनाम घोषित था। वहीं दूसरी डीवीसी सदस्य मुचाकी गंगी जिस पर 2 लाख का इनाम घोषित था, के शव बरामद हुए हैं।  
मंगलवार को सुकमा के सीमावर्ती क्षेत्र अंतर्गत थाना कटेकल्याण के ग्राम जियाकोरथा, गोरली, मुथेली एवं दानीकोरथा क्षेत्र के जंगलों में सीपीआई माओवादियों के पेदारास एलओएस तथा कटेकल्याण एरिया कमेटी के माओवादी कैडरों की उपस्थिति की सूचना मिल रही थी।  

सर्चिंग के दौरान हुई थी मुठभेड़ 

मंगलवार को सुबह दन्तेवाड़ा डीआरजी, सुकमा डीआरजी, सीआरपीएफ 230वीं वाहिनी एवं छसबल की संयुक्त टीमों को सर्चिंग में निकाला गया। फोर्स को देख नक्सली गोलीबारी चालू कर दिए। करीब एक घंटे तक पुलिस के जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो महिला माओवादी ढेर हुई है।

मुठभेड़ में और नक्सलियों के घायल होने की संभावना

मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बल की ओर से घटनास्थल की सर्चिंग करने पर 02 महिला नक्सलियों के शव के साथ साथ 12 बोर की 02 रायफलें, 01 देशी हथियार, विस्फोटक एवं नक्सलियों की कैम्पिंग सामग्री भी बरामद किये गये। मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के घायल होने की भी संभावना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News