5 हमलावरों ने किया मवेशीपालक पर हमला, इलाज के दौरान मौत, देखिए मारपीट का वीडियो...

5/30/2021 3:42:50 PM

उज्जैन (समीर महाजन): उज्जैन में हुई एक हत्या ने शहर में सनसनी फैला दी है। थाना नीलगंगा क्षेत्र के लवकुशनगर नगर से युवक की लाइव पिटाई का वीडियो सामने आया है। दरअसल मवेशिपालक आपस मे किसी बात को लेकर भिड़ गए और एक युवक को बेहरहमी से अधमरा होने तक पीटते रहे। घटना 28 मई शाम 6 बजे की है। युवक को उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया था। जहां उसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक युवक का नाम गोविंद है। एएसपी अमरेंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। वहीं चश्मदीद का बयान भी सामने आया है। जिसमें उसने बदमाशों के नाम बताए और कहा कि मेरे ऊपर भी चाकू से हमला किया गया था। 

ASP अमरेंद्र सिंह ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि, मामला 28 मई शाम 6 बजे का है। दो पड़ोसी मवेशिपालक घर के सामने पशुओं को बांधने के विवाद में आपस में भीड़ गए।  जिसमें गोविंद नाम के युवक को चोंट आई थी, और उसकी आज मृत्यु हो गई है। वीडियो भी सामने आया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। सभी पर 302 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

चश्मदीद ने क्या कहा?…  
चश्मदीद सूरज ने मामले की अधीक जानकरी देते हुए बताया कि, वो एक शोरूम के सामने खड़ा हुआ था। जहां से विवाद हुआ, मैंने बचाव की कोशिश की तो मुझ पर चाकू से हमला किया गया। सूरज ने बदमाशों के नाम लेते हुए बताया कि, आशु, विशाल, भय्यू, लाला, सागर, गोलू, व अन्य साथियो ने जमकर मारपीट की थी। इनकी कोई पुरानी रंजिश नही थी। बस मवेशी पालन व घुमाने को लेकर विवाद हुआ था। आपको बता दें मिली जानकारी के अनुसार गोविन्द के साथ हुई मारपीट और हत्या का वीडियो वायरल हो गया। जिसके बाद पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों को तलाश रही है।

Vikas Tiwari

This news is Content Writer Vikas Tiwari