5 बच्चों का कलयुगी बाप गिरफ्तार, कुएं में फेंककर की थी हत्या

10/13/2018 7:07:28 PM

बड़वानी: बड़वानी सेंधवा ग्रामीण थाना पुलिस ने सबसे बड़ी मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते हुए कुएं में मिले 5 बच्चों के शव मामले के हत्यारे पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिता भतर सिंह ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह पहली पत्नी को अपने साथ नहीं रखना चाहता था इसी के चलते अक्सर उनके बीच विवाद होता था।

इसी के चलते वह काफी परेशान था। आरोपी ने अपनी पहली पत्नी से मारपीट के बाद अपने पांचों बच्चों को कुएं में धक्का देकर हत्या कर दी थी। वह इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या करना चाहता था।



पुलिस अधीक्षक विजय खत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले का खुलासा करते हुए यह भी बताया कि आरोपी बच्चों की हत्या के बाद अपनी पहली पत्नी को भी ढूंढने का काफी प्रयास कर रहा था। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में आरोपी की गरीबी और आय का साधन नहीं होने की वजह को भी घटनाओं को जोड़कर देखना बताया है। वहीं पलिस टीम को 10 हज़ार रुपये ईनाम देने की बात भी कही।
 

suman

This news is suman