नशा कारोबारियों पर पुलिस की कार्रवाई, गांजे की बड़ी खेप बरामद

2/22/2021 4:54:59 PM

छतरपुर (राजेश चौरसिया): जिले में पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी है। SP सचिन शर्मा के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई कर 5 किलो गांजा बरामद किया है।

जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन थाना प्रभारी ने देर रात 10 बजे कार्रवाई की है। यहां रामगढ़ पुलिस ने दो लोगों को गांजे की खेप के साथ बरामद किया है।  

वहीं, अवैध गांजा बेचने वाला युवक चकमा देकर फरार हो गया। चकमा देकर भागने वाला मुख्य आरोपी खेमचंद पटेल बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

shahil sharma

This news is Content Writer shahil sharma