जबलपुर के अस्पतालों में ऑक्सीजन खत्म होने से 5 ने तोड़ा दम, 4 की हालत नाजुक

4/15/2021 12:55:18 PM

जबलपुर: मध्य प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। जबलपुर में लिक्विड प्लांट में खराबी आने के कारण ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने से गुरुवार सुबह 5 मरीजों की मौत हो गई। सभी वेंटिलेटर पर थे। 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मरने वालों में एक मेडिसिटी अस्पताल तो 4 अन्य सुख-सागर मेडिकल कॉलेज भर्ती थे।

जानकारी के मुताबिक, जबलपुर के मेडिसिटी अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने से वेंटिलेटर पर 82 वर्षीय महिला की तड़प-तड़प कर जान चली गई। वहीं सुख-सागर मेडिकल कॉलेज में भर्ती 4 मरीजों ने दम तोड़ दिया। वहीं 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि भोपाल, सागर और इंदौर में ऑक्सीजन की कमी से कई कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी हैं। इंदौर में मरीजों के परिजनों से सिलेंडर मांगा जा रहा है। इस बीच सरकार ने 13 जिलों में नए ऑक्सीजन प्लांट खोलने की घोषणा की है।

meena

This news is Content Writer meena